बस परिचालक ने यात्री के लौटाए लाखों रुपए, ईमानदारी का मिसाल किया कायम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 26 Nov, 2022 07:39 PM

आज के दौर में जहां पैसों के लिए अच्छे-अच्छे लोग अपना ईमान खो देते है।
फरीदाबाद(अनिल): आज के दौर में जहां पैसों के लिए अच्छे-अच्छे लोग अपना ईमान खो देते है। वहीं बल्लभगढ़ बस डिपो पर हरियाणा रोडवेज के परिचालक ने बस की सीट पर मिले एक लाख रुपए यात्री को लौटा कर यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी पैसों के सामने भारी है।
बता दें कि हल्द्वानी से बल्लभगढ़ बस डिपो की बस में सवार होकर पवन कुमार नामक यात्री सफर कर रहा था। इस दौरान कंबल निकालते वक्त टिफिन में रखा एक लाख रुपए सीट पर गिर गया और वह अक्षर धाम उतर गया।
यात्री को जब पैसों की याद आई तो वह अपनी लड़की को इसके बारे में बताया। जिसके बाद उसकी लड़की बल्लभगढ़ के चालक और परिचालक की पता लगाई। जिसके बाद उसे उनका नंबर मिला और फोन करने पर परिचालक ने बताया कि पैसे उनके पैसे बस अड्डे में जमा करवा दिए गए हैं। इसलिए वह अपना टिकट और पैसों की पहचान आकर बताएं। इसके बाद यात्री पवन कुमार गुप्ता बस अड्डे पहुंचे और अपने टिकट और रुपयों की पहचान बताई। जिसके बाद उन्हें उनके पैसे लौटा दिए गए। पवन कुमार का कहना था कि परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है और वह उसे हल्द्वानी में सम्मानित करेंगे।
बस के परिचालक लालचंद ने बताया कि अक्सर जब भी बस खाली होती है तो वह रूटीन के अनुसार बस को चेक करते हैं कि कहीं किसी यात्री का सम्मान तो नहीं छूट गया। इस बीच उन्होंने देखा कि एक सीट पर टिफिन रखा हुआ है तो उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक लाख रुपए रखे मिले। जिसके बाद वह पैसे बस अड्डे में जाकर जमा कर दिए। परिचालक का कहना था कि हरियाणा रोडवेज की बसों में जब भी किसी यात्री का कोई सामान रह जाता है तो चालक परिचालक उस समान को बस अड्डे में जमा करवा देते हैं और मैंने भी ऐसा किया। वहीं बस अड्डे पर तैनात डीआई भागीरथ शर्मा ने परिचालक लालचंद की ईमानदारी पर फक्र करते हुए खुशी जताई और उसकी प्रशंसा की।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बेंगलुरु से लौटे युवक की हत्या करने के मामले में 9 गिरफ्तार

एक लाख की स्कूटी, 10 लाख के चालान, राजीव चौक पर पुलिस ने की जब्त

ड्यूटी से लौट रहे कंपनी कर्मी से दो युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज

कावड़ यात्रा ने बदल दिया ट्रैफिक रूट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हरियाणा वोटर लिस्ट रीविज़न का पहला चरण पूरा, 24 लाख पते पर नहीं मिले...2.04 लाख की डबल वोट

कभी उम्र और कद-काठी के मिले थे ताने, आज देश की झोली में डाला Gold... मां बोली- कह कर गया था जीतकर...

Welcome To India: Commonwealth Champions का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, 39 पदकों के साथ वतन लौटे भारतीय...

हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे थे 2 कांवड़िए...रास्ते में काल बनकर आया ट्रक, मौके पर थम गई...

हरियाणा रोडवेज का बड़ा कदम, रेलवे की तर्ज पर बनेगा अपना कैटरिंग कॉर्पोरेशन... फूड डिलीवरी ऐप से बस...

दुखद: हरिद्वार में बड़ा हादसा, कांवड़ लेने गए हरियाणा के 3 दोस्तों को बस ने रौंदा... 1 की मौत